Breaking News

जरीह के जुलूस में शामिल हुए नवेद मियां और हमजा मियां

Spread the love

राहुल मौर्य

रामपुर। शाही औक़ाफ के तत्वाधान में मिस्टन गंज से शुरू होकर जरीह का जुलूस इमामबाड़ा ख़ासबाग पहुंचने पर पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां और मुतवल्ली औकाफ नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमज़ा मियां ने या हुसैन का परचम थामकर इस्तक़बाल किया। दोनों की मौजूदगी में जरीह-ए-अक़दस को सलामी पेश की गई। नोहाख्वानी के बाद जारीह को इमामबाड़ा ख़ासबाग में रखा गया।
इमामबाड़ा ख़ासबाग में रौशनी और नज़र में पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, बेगम यासीन अली खान उर्फ शाहबानो, अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष काशिफ खां, हसनात अली खां, सुहेल मियां, मोहम्मद रजा उर्फ राजा, शबाब हुसैन भी शामिल रहे। रामपुर में मोहर्रम का जुलूस ऐतिहासिक एवं परम्परागत रूप से निकाला जाता है। इमामबारगाहों में कर्बला के शहीदों की याद में मजलिसें होती हैं। खासबाग इमामबाड़े में चार क्विंटल चांदी की जरीह है, जिसे देखने हजारों अजादार आते है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

डीएम व एसएसपी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Spread the loveबदायूं, जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ सोमवार …