Breaking News

ग्राम मंढोली में आयोजित हुई रात्रि चौपाल, अफसरों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Spread the love

शहर विधायक आकाश सक्सेना भी हुए शामिल, ग्रामीणों को दीं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

राहुल मौर्य

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जुटी हुई हैं। इसमें हम सभी का योगदान भी उतना ही जरूरी है, जितना की सरकार की योजनाएं और प्रयास। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनीं।

ग्राम मंढोली में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा मानती है कि विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। कहा कि आज इस चौपाल के माध्यम से मैं आप सभी से यह जानने आया हूं कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो, उज्ज्वला योजना हो, आयुष्मान भारत योजना हो या किसान सम्मान निधि, इनका लाभ आपको सही समय पर और बिना किसी बाधा के मिल रहा है या नहीं। हमारी सरकार की प्राथमिकता साफ है पारदर्शिता, जवाबदेही और बिना भेदभाव के सेवा। कहा कि हमारी सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करती है। पहले की सरकारों में योजनाएं कागजों में बनती थीं और फाइलों में दबकर रह जाती थीं। लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। आज योजनाएं सीधे आपके घर तक पहुंच रही हैं। डिजिटल व्यवस्था और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और हर पात्र व्यक्ति को उसका हक मिल रहा है। कहा कि इस चौपाल का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं है, बल्कि आपकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना भी है। आज यहां मौजूद अधिकारी आपकी हर समस्या को गंभीरता से सुन रहे हैं और मौके पर ही उसका निस्तारण करने का प्रयास कर रहे हैं। यह हमारी सरकार की कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप खुलकर अपनी बात रखें। आपकी समस्याएं ही हमारी प्राथमिकता हैं। जब तक आपके जीवन में बदलाव नहीं आएगा, तब तक हमारे प्रयास अधूरे रहेंगे। सरकार की योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी, जब हर गरीब, हर किसान, हर महिला और हर युवा को उसका पूरा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुंवर बहादुर राजपूत, ग्राम प्रधान लवलेश लोधी आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

जरीह के जुलूस में शामिल हुए नवेद मियां और हमजा मियां

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। शाही औक़ाफ के तत्वाधान में मिस्टन गंज से शुरू होकर …

error: Content is protected !!