बिसौली। जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि द्वारा वृद्ध आश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों को फल, खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। इस सेवा कार्य से वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। ग्रुप द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष कंचन गुप्ता, फेडरेशन आफिसर रूपम गुप्ता, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारूल अग्रवाल, डॉ स्वाति रंजन, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।
Budaun Amarprabhat