Breaking News

देवी मंदिर परिसर में आयोजित द्वितीय विशाल भंडारे में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला

Spread the love

बिसौली। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित दिसौलीगंज के प्राचीन ग्राम देवी मंदिर परिसर में आयोजित द्वितीय विशाल भंडारे में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना की, परिवार की सुख समृद्धि की कामना की तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सोमवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। दिनभर मंदिर परिसर में भजन कीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अखंड पाठ के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। आयोजन समिति एवं स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरित कराया। देर शाम तक भंडारे का क्रम चलता रहा। आयोजक लव कुमार ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम की सफलता पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पं. जगदीश तिवारी, धीरेंद्र सिंह, रामौतार गुप्ता, राजेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल राठौर, धर्मपाल शाक्य, ऋषिपाल राठौर, सूर्यप्रताप शाक्य, कुलदीप, प्रदीप, प्रह्लाद सिंह, अजित, कौशल, सत्यभान सिंह, कल्लू भगत, पुजारी बॉबी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सालारपुर विकास खंड में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का भव्य शुभारंभ

Spread the loveसालारपुर विकास खंड में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का भव्य शुभारंभ, विधायक …

error: Content is protected !!