Breaking News

भमोरा-आंवला मार्ग का रेलवे फाटक छह घंटे रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन

Spread the love

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत मकरन्दपुर और घटपुरी स्टेशनों के बीच स्थित भमोरा-आंवला मार्ग का रेलवे समपार फाटक संख्या 261/सी मरम्मत कार्य के चलते छह घंटे के लिए बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समपार संख्या 261/सी पर सावधिक ओवरहॉलिंग एवं रेल पथ मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 17 जून की रात 11 बजे से 18 जून की सुबह 5 बजे तक फाटक पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

इस दौरान वाहन चालकों के लिए अलीगंज मार्ग स्थित सीमित ऊंचाई वाले पुल को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है तथा असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील प्रशासन ने खनन माफियाओं के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया

Spread the loveबिसौली। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने …

error: Content is protected !!