Breaking News

वजीरगंज के ग्राम पुसंगवा में बसपा का बूथ समीक्षा एवं कैडर कैंप आयोजित, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Spread the love

बदायूं। वजीरगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पुसंगवा में मंगलवार, 16 जून 2026 को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में “बूथ चलो, गांव चलो अभियान” के अंतर्गत बूथ समीक्षा एवं कैडर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र 112 बिसौली (जनपद बदायूं) के तहत संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि यह अभियान बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती जी के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने तथा मिशन-2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

नगर पंचायत वजीरगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने अपने संबोधन में बहन कु. मायावती के नेतृत्व में बनी सरकारों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और सर्व समाज के हित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने हमेशा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है।

कैंप में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकजुट होकर बहन कु. मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “जय भीम” और “जय भारत” के नारों से माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही तथा पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जयपाल सिंह शौर्य का निधन, कछला घाट पर अंतिम संस्कार

Spread the loveकछला। उझानी क्षेत्र के गांव कोटरा सारंगपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं अनुभवी वैदिक …