Breaking News

मोबाइल लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटा गया फोन और बाइक बरामद

Spread the love

कादरचौक। थाना कादरचौक पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस ने ग्राम दुर्जन नगला चौराहे से कदीर पुत्र सकील निवासी ग्राम हरेंडी थाना उसहैत तथा प्रशांत पुत्र कृष्णपाल निवासी कृष्णा कॉलोनी, उझानी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से वादी का लूटा गया वीवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। साथ ही दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं, जिनमें एक टीवीएस बाइक और दूसरी बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है।

इस संबंध में थाना कादरचौक में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कदीर पर चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न मामलों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी प्रशांत के विरुद्ध भी पूर्व में आपराधिक मामला दर्ज बताया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी से अलीगढ़ के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Spread the loveबिल्सी। लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। उत्तर …

error: Content is protected !!