Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

सहसवान। थाना सहसवान पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजी पुत्र अंसार निवासी मोहल्ला शहबाजपुर, थाना सहसवान को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसकी गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर पेट्रोल पंप के पास ग्राम जाहिदपुर आलमपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से मिली।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना सहसवान में नाबालिग के साथ दुष्कर्म से संबंधित मुकदमा दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं।

गिरफ्तारी की कार्रवाई निरीक्षक हरवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राज्य सूचना आयुक्त दो दिवसीय दौरे पर आएंगे बदायूं

Spread the love 6 और 7 जून को स्थानीय कार्यक्रमों में लेंगे भाग, प्रशासन को …

error: Content is protected !!