Breaking News

भैंस चोरी का शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Spread the love

जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल; तमंचा, नकदी और पिकअप बरामद

दातागंज। थाना दातागंज पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की रकम और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 13/14 जून की रात ग्राम बेलाडांडी से भैंस चोरी की घटना हुई थी, जिसके संबंध में थाना दातागंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पशु चोरी में शामिल अपराधी क्षेत्र में किसी नई वारदात की फिराक में हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बेलाडांडी पुल के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस के रुकने के इशारे पर चालक वाहन को कच्चे रास्ते की ओर मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो वाहन में सवार तीन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से आरक्षी नितिन आर्य घायल हो गए।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलशन पुत्र मंसूर अली निवासी ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि बेलाडांडी से चोरी की गई भैंस को 45 हजार रुपये में बेचा था। खर्च निकालने के बाद बांटी गई रकम में से उसके हिस्से के 14,500 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।

पुलिस के अनुसार आरोपी एक शातिर अंतर्जनपदीय अपराधी है, जिसके खिलाफ शाहजहांपुर जनपद में चोरी, मादक पदार्थ तस्करी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 18 मुकदमे दर्ज हैं। दातागंज थाना क्षेत्र में भी उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी

– एक अवैध तमंचा (315 बोर)
– एक खोखा कारतूस
– दो जिंदा कारतूस (315 बोर)
– भैंस चोरी से संबंधित 14,500 रुपये नकद
– घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP24DT4073

पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अनियंत्रित रोडवेज बस को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकराई, दंपति गंभीर रूप से घायल

Spread the loveउझानी:- उझानी में एक सड़क हादसे में दवा विक्रेता रजत अग्रवाल और उनकी …

error: Content is protected !!