Breaking News

उझानी में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

Spread the love

उझानी में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर में मची चीख-पुकार, चार घायल; डीएम और एसएसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जाना हाल

उझानी/बदायूं। थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम बुटला के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ट्रैक्टर और ई-रिक्शा (टिर्री) की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि चार घायलों को तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक महिला ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने सभी मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का भी निरीक्षण कर दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बालाजी भक्त मंडली ने किया भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं को वितरित किया शरबत

Spread the loveबिल्सी। नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में मंगलवार को …

error: Content is protected !!