Breaking News

बदायूं में पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिद्धू को मिली बिल्सी सर्किल की जिम्मेदारी

Spread the love

बदायूं। जनपद संभल से स्थानांतरित होकर बदायूं पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिद्धू को बिल्सी सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार उनके कार्यक्षेत्र का निर्धारण कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिद्धू को क्षेत्राधिकारी बिल्सी बनाया गया है। वह बिल्सी, इस्लामनगर एवं उघैती थाना क्षेत्रों की अपराध स्थिति तथा कानून व्यवस्था की निगरानी और पर्यवेक्षण करेंगे। साथ ही उन्हें क्षेत्राधिकारी बिसौली का लिंक अधिकारी भी नामित किया गया है। उनका मुख्यालय बिल्सी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

गौरतलब है कि जनपद संभल से बदायूं स्थानांतरित होकर आए पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिद्धू को महत्वपूर्ण बिल्सी सर्किल की कमान सौंपी गई है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …