आसफपुर – क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में स्थित सरकारी पंचायत भवन में बिजली की चिंगारी से लगी आग में कंप्यूटर , वाई फाई , बिजली स्टार्टर , यूपी एस व बिजली के तार जलकर राख हो गए व एक बैटरा बुरी तरह फट गया । जबकि कंप्यूटर कक्ष से अलग रखा एक प्रिंटर सुरक्षित रहा ।
पंचायत भवन के अंदर से धुआं निकलता देख आस पास के लोगों ने इस वाकिया की जानकारी गांव के महिला ग्राम प्रधान के पिता रामकुमार , महिला पंचायत सहायक , रोजगार सेवक ध्रुव कुमार सिंह व संबंधित सफाई कर्मचारी को दी तो जिम्मेदारों ने बमुश्किल आग बुझाई ।
हालांकि अचानक हुए इस वाकिया में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है ।
जानकारों के मुताबिक यह वाकिया बीते बुधवार सुबह के समय का बताया जा रहा है ।
यह जानकारी ग्राम प्रधान ज्योति के पिता रामकुमार व संबंधित रोजगार सेवक ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
Budaun Amarprabhat