Breaking News

सांसद ने मृतकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Spread the love

अमर प्रभात ब्यूरो
बदायूँ। थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम बुटला के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में 6 लोगों की मौत पर बदायूँ के सांसद आदित्य यादव ने गहरा दुख प्रकट किया है। सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सांसद आदित्य यादव ने अपने संदेश में कहा, “मेरे संसदीय क्षेत्र बदायूँ के उझानी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मृत्यु का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इस दर्दनाक दुर्घटना में दिवंगत सभी माताओं-बहनों एवं अन्य मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।” उन्होंने आगे लिखा कि शोक संतप्त परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस भीषण टक्कर में घायल हुए अन्य लोगों के प्रति भी सांसद ने अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में उनकी पूरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं और घायलों को हरसंभव बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की ई-एफडीपी में फार्मास्युटिकल साइंस के नवाचारों पर मंथन

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से एड्वान्सिंग एक्सीलेंस …