Breaking News

ट्रैक्टर ट्राली को बजीरगंज पुलिस को सौंपकर सीज करने की कार्रवाई की गई

Spread the love

बिसौली। थाना बजीरगंज क्षेत्र में नायब तहसीलदार अमित चौधरी ने अवैध खनन खनन में लिप्त एक मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि अन्य खनन माफिया नायब तहसीलदार के वाहन को आता देख मौके से फरार होने में कामयाब रहे। नायब तहसीलदार अमित चौधरी ने एक वार्ता में कहा कि पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली को बजीरगंज पुलिस को सौंपकर सीज करने की कार्रवाई की गई है।
प्रशासन की तमाम सख्ती और चेतावनियों के बावजूद तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। पिछली कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने खनन माफियाओं को सख्त लहजे में चेतावनी दी थी, कि यदि दोबारा अवैध खनन किया गया तो गैंगस्टर एक्ट जैसी कड़ी धाराओं में कार्रवाई होगी। इसके बावजूद खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है और लगातार इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं। सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में अरसे से पुलिस एवं खनन विभाग की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खेल चल रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उझानी में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

Spread the loveउझानी में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की …

error: Content is protected !!