Breaking News

18 जून को मुजरिया फीडर क्षेत्र में सात घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Spread the love

मुजरिया । केंद्र सरकार की आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) योजना के अंतर्गत विद्युत वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुजरिया से मुजरिया चौराहा तक 11 केवी मुजरिया फीडर की डबल सर्किट लाइन निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के चलते 18 जून को मुजरिया फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सात घंटे तक बाधित रहेगी।
उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड सहसवान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 18 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक 11 केवी मुजरिया फीडर का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान मुजरिया फीडर से पोषित सभी गांवों और क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
विभाग के अनुसार डबल सर्किट लाइन निर्माण से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था अधिक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय बनेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी। निर्माण कार्य पूरा होने के तुरंत बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विद्युत विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान होने वाली असुविधा के लिए सहयोग प्रदान करें तथा आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकारी नलकूप के पोल में उतरा करंट, कक्षा पांच के छात्र की मौत

Spread the loveमुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव शेखा नगला में सरकारी नलकूप के पास लगे …