Breaking News

राधा कृष्ण मंदिर में नर्मदेश्वर महादेव सहित आधा दर्जन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Spread the love

**

इस्लामनगर :-नगर के राधा कृष्ण मंदिर भंडारे के साथ धार्मिक महोत्सव सम्पन्न हो गया इस अवसर पर भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता के हाथों नर्मदेश्वर महादेव समेत आधा दर्जन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई
नगर के राधा कृष्ण मंदिर पर सप्ताहभर से धार्मिक महोत्सव चल रहा था अंतिम दिन विधि विधान से मूर्तियों के नगर भ्रमणोंपरांत नरवर विद्या पीठ के अरुण शास्त्री समेत अनेक आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता के द्वारा नर्मदेश्वर महादेव की ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई
इस अवसर पर यहां देवी दुर्गा भवानी, शिव परिवार समेत आधा दर्जन मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई इसके साथ ही भाजपा नेता मंदिर पर आयोजित धार्मिक महोत्सव का फीता काटकर उद्घाटन भी किया
इस अवसर पर यहां विशाल भंडारा हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
कार्यक्रम के दौरान राम नाथ रस्तोगी, रामेश्वर रस्तोगी, गोविंद रस्तोगी, संजीव गुप्ता मंत्री, उपासना रस्तोगी,डॉ अजीत मोहन, सभासद नरेंद्र गुप्ता, भीकम सिंह,नरेश वर्तन, मृदुल गुप्ता, दीपक गुप्ता, गौरव गुप्ता समेत अनेक लोग उपस्थित रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आवारा पशु सामने आने से बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कछला। कछला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी 19 …