Breaking News

प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

Spread the love

प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
महिलाओं, किसानों, युवाओं व गरीबों को समर्पित सरकार ने बिना भेदभाव के पात्रों को दिया योजनाओं का लाभ: प्रभारी मंत्री
बदायूँ: 17 जून। जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन व पर्यावरण डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना ने बुधवार को डायट परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व संचालित योजनाओं पर आधारित चार दिवसीय प्रदर्शनी का मा0 सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जे0के0 सक्सेना, जिलाधिकारी अवनीश राय के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी आगामी 20 जून तक आमजन के अवलोकन के लिए संचालित रहेगी।
जनपद के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने प्रदर्शनी के उद्घाटन के उपरांत प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसे सराहा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबके विश्वास पर कार्य कर रही है तथा पात्रों को योजना का लाभ बिना भेदभाव के उपलब्ध करा रहीं है। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि जब मा0 प्रधानमंत्री ने देश की बागडोर संभाली तब उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा था कि उनकी सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं व गरीबों को समर्पित रहेगी और इस पर उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सही साबित किया और विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी, लाभार्थीपरक व जनहित की विभिन्न योजनाओं को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। केंद्र सरकार की योजनाओं में स्टार्टअप, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि योजनाएं तथा राज्य सरकार की भी विभिन्न जनकल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि योजनाओं को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिसे उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, किसानों, अधिकारियों, आमजन व गणमान्य लोगांे ने अवलोकन कर सराहा। प्रदर्शनी का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया है।
प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरांत जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर उस पल को यादगार भी बनाया। इससे पूर्व डायट परिसर आगमन पर प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस अवसर पर मा0 सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जे0के0 सक्सेना, जिलाधिकारी अवनीश राय सहित ब्लॉक प्रमुख, अन्य अधिकारीगण, गणमान्य लोग, किसान व आमजन मौजूद रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समेकित जन कल्याण और जन जागरूकता अभियान में सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा हुई

Spread the loveआसफपुर – स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर …

error: Content is protected !!