Breaking News

8 किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार, इस्लामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इस्लामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को 8 किलो 8 ग्राम अवैध डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को थाना इस्लामनगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान रामगोपाल पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम बवनपुरी कला, थाना बहजोई, जनपद संभल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 किलो 8 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना इस्लामनगर में मुकदमा संख्या 155/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो. राजुल रस्तोगी फिर बेस्ट, अब गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्डस

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर …

error: Content is protected !!