Breaking News

खाटू श्याम, सालासर और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन को 56 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Spread the love

बिल्सी। नगर की लखदाता सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार रात 56 श्रद्धालुओं का जत्था खाटू श्याम धाम, सालासर बालाजी और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का यह दल 19 जून की रात को वापस बिल्सी लौटेगा।

समिति के पदाधिकारी गौरव देवल ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु सबसे पहले खाटू श्याम जी के दर्शन करेंगे। इसके बाद सालासर बालाजी, मेहंदीपुर बालाजी तथा बरसाना धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराना तथा उनमें भक्ति भाव को और अधिक प्रबल करना है।

श्रद्धालुओं का जत्था नगर के रोडवेज बस स्टैंड के निकट से रवाना हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे वातावरण में जय श्री श्याम और बालाजी महाराज के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उझानी में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

Spread the loveउझानी में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की …

error: Content is protected !!