Breaking News

ऊझानी मंडी के पास कार और ट्रक की टक्कर

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज़ | ऊझानी मंडी के पास कार और ट्रक की टक्कर
ऊझानी (बदायूं): ऊझानी मंडी के समीप गुरुवार को सुबह 7:30 बजे भाजपा नेता पवन शर्मा की कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और यातायात को सुचारू कराया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। घायलों की स्थिति एवं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
भाजपा नेता पवन शर्मा ने बताया कि वह कार से अपनी पत्नी और बेटी के साथ वृंदावन जा रहे थे तभी गलत साइड से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी भगवान की कृपा से सब लोग ठीक है!
उनके साथ माननीय राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता के ओएसडी शुभम अग्रवाल भी थे!


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

योगेश पुरी गोस्वामी बने अखिल भारतीय गोस्वामी समाज के बदायूं जिलाध्यक्ष

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। अखिल भारतीय गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय गिरी ने तहसील …