Breaking News

दिल्ली में बदायूं के युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव

Spread the love

मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परमू निवासी एक युवक की दिल्ली में गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर रात उसके पैतृक गांव पहुंचा, जिसके बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम परमू निवासी हृदेश पुत्र सत्यपाल दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र में मलवा ढुलाई का कार्य करते थे। आरोप है कि 17 जून की सुबह करीब 5 बजे जब हृदेश पार्किंग से अपनी गाड़ी निकाल रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से हृदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
घटना की सूचना पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। परिजनों ने इंद्रजीत, नितिन पुत्रगण रामबहादुर तथा हिमांशु और धर्मेंद्र पुत्रगण महेश पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक का पोस्टमार्टम दिल्ली स्थित AIIMS New Delhi में कराया गया। इसके बाद बुधवार रात करीब 11 बजे शव गांव परमू लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश कारण हो सकती है। वहीं गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मुजरिया पुलिस पूरी रात तैनात रही और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नगर में फॉगिंग अभियान चलाया।

Spread the loveबिसौली। नगर पालिका ने डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए …

error: Content is protected !!