Breaking News

प्राचीन क्षत्रिय प्याऊ ईखखेड़ा पर भव्यता के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

Spread the love

महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु हुआ भूमि पूजन

राष्ट्र नायक की जयंती पर प्रति वर्ष होगा समारोह का आयोजन।

विकास खंड इस्लामनगर के ग्राम ईखखेड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन क्षत्रिय प्याऊ पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि (17 जून 2026) को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं एवं क्षत्रिय समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी दिव्यानंद योगीराज (गुरुजी) द्वारा प्रस्तावित महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए वैदिक मंत्रोच्चार एवं सनातन विधि-विधान के अनुसार भूमि पूजन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कृपाल सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्थ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. वीरेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता हरि प्रताप सिंह राठौड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश डॉ सुशील कुमार सिंह, मंडलीय संगठन मंत्री क्षत्रिय महासभा बरेली विजय पाल सिंह भदौरिया, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा बदायूं राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट विपिन कुमार सिंह एडवोकेट , जिला सचिव क्षत्रिय महासभा बदायूं दिनेश सिंह एडवोकेट , आलोक कुमार सिंह, उदय सिंह गौर, ललित सिंह सोलंकी, हरेंद्र सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हैं स्वामी दिव्यानंद योगीराज ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के त्याग, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति एवं अदम्य साहस से नागरिकों को प्रेरित होने की आवश्यकता है। महाराणा प्रताप का जीवन आज भी राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और संघर्ष का अनुपम प्रेरणास्रोत है।

क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला सचिव दिनेश सिंह एडवोकेट ने प्राचीन क्षत्रिय प्याऊ के गौरवशाली इतिहास पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि वर्ष 1919 में क्षत्रिय समाज के पूर्वजों द्वारा इस ऐतिहासिक प्याऊ का पुनर्निर्माण कर इसे वर्तमान स्वरूप प्रदान किया गया था। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इसी स्थान से क्षत्रिय समाज के स्वतंत्रता सेनानी मानसिंह (महाशय जी) ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जनजागरण एवं स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। इसलिए यह स्थल सामाजिक, ऐतिहासिक एवं राष्ट्रभक्ति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना को समाज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी कदम बताते हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। सभी ने प्रस्तावित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापना एवं इस पावन स्थल के संरक्षण एवं विकास में पूर्ण सहयोग का संकल्प भी लिया। प्रतिमा स्थापना समिति के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के अध्यक्ष, मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि तथा अन्य अतिथिगण एवं समाज की अन्य लोगों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर, अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरि प्रताप सिंह राठौड़, डॉ. सुशील कुमार सिंह, टीकम सिंह जिलाध्यक्ष, क्षत्रिय महासभा राकेश सिंह, विपिन कुमार सिंह, अखिलेश चौहान, दिनेश सिंह एडवोकेट, आलोक कुमार सिंह, आई.पी. सिंह, रामप्रताप सिंह, हरेंद्र पाल सिंह, प्रताप सिंह एडवोकेट, ललित सिंह सोलंकी, हरेंद्र सिंह वत्स, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, लाल बहादुर सिंह, नेत्रपाल सिंह राठौड़, उमेश चंद्र सिंह, ज्ञानेश कुमार सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, हरि सिंह, गिरीश कुमार सिंह, मुन्ना सिंह चौहान, नानक चंद्र सिंह, भगवान सिंह, सोरन सिंह, हरि भगवान सिंह, शेर सिंह, प्रेमपाल सिंह, गेंदन सिंह, राजेश कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शिवम सोलंकी, महावीर सिंह, राजीव कुमार सिंह चौहान, अनेक पाल सिंह, आकाश सिंह, ऋषिपाल सिंह, मिनेश कुमार सिंह, राघव, सत्यवीर सिंह, मनोज तोमर, सत्यपाल सिंह, सतीश चंद्र सिंह, अंकित कुमार सिंह, लोकपाल सिंह, गौरव कुमार सिंह, लवकुश सिंह, संजय सिंह, राहुल कुमार सिंह, रामकिशन सिंह, भानु प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन ठा.रामप्रताप सिंह नेताजी व डॉ.सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
अंत में क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज की उन्नति तथा महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

देवी मंदिर परिसर में आयोजित द्वितीय विशाल भंडारे में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला

Spread the loveबिसौली। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित दिसौलीगंज के प्राचीन ग्राम देवी मंदिर परिसर में आयोजित …

error: Content is protected !!