Breaking News

दातागंज पुलिस ने खोजकर लौटाए 15 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Spread the love

दातागंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने दातागंज पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल एवं प्राप्त शिकायतों के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में पिछले लगभग 50 दिनों के दौरान थाना दातागंज पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों से 15 मोबाइल फोन बरामद किए।

गुरुवार को क्षेत्राधिकारी दातागंज एवं प्रभारी निरीक्षक दातागंज की मौजूदगी में बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे गए। मोबाइल प्राप्त करने वालों में वेदप्रकाश, विष्णु कुमार, रवेन्द्र सिंह, अमित कुमार, अरविन्द, मयंक कुमार, सूरजपाल, दीपक कुमार, रजत कुमार, रफीक अहमद, जगदीश कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, सतीश तथा वीरेन्द्र शामिल रहे।

मोबाइल वापस मिलने पर सभी लोगों ने दातागंज पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे उसे खोजने में सहायता मिल सके।

दातागंज पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।संवाददाता : गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आवारा पशु सामने आने से बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कछला। कछला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी 19 …