Breaking News

श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज शहीदी दिवस

Spread the love

**

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला बदायूं में आज सिख धर्म के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज जी का शहीदी पर्व बड़ी श्रद्धा व भावना से मनाया गया
सर्वप्रथम खजूरी रागी जथा बाई परमजीत सिंह गिरीश सिंह गुरमीत सिंह द्वारा आसा दी वार का कीर्तन गायन किया गया उसके उपरांत कथा वाचक भाई जितेंद्र पाल सिंह खालसा द्वारा गुरु जी के जीवन से संबंधित अपने विचार रखे गए जिसमें उन्होंने बताया की गुरु महाराज की शहीदी क्यों व किस प्रकार की गई थी
इसके उपरांत बीवी को गुरमीत कौर खालसा द्वारा गुरु अर्जन देव जी की शहीदी के बारे में काव्य पाठ किया गया
मंच का संचालन गुरुद्वारा साहब के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह द्वारा किया गया उन्होंने बताया की गुरु अर्जन देव जी को आज के दिन लाहौर में गर्म तवा करके उसके ऊपर बैठाया गया वह गर्म रेत उनके शरीर पर डाली गई और इस तरीके से उनको शहीद किया गया उन्होंने बताया कि उसे समय देश का बादशाह जहांगीर था जो कि गुरु घर से बहुत इर्षा रखता था गुरु जी ने उसका हुक्म मानने से इनकार कर दिया था जिस वजह से गुरु जी को शहीद किया गया समाप्ति उपरांत गुरु का लंगर प्रसाद वी छबील ठंडे शरबत का प्रसाद वितरित किया गया

शाम को स्त्री से सत्संग सभा द्वारा विशेष कीर्तन दरबार गुरुद्वारा साहब में लगाया गया जिसमें श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया गया एवं स्त्री सत्संग सभा की समस्त महिलाओं द्वारा कीर्तन गायन किया गया इसमें विशेष तौर पर विश्व हिंदू महिला परिषद बदायूं एवम हनुमान मंदिर महिला मंडल की महिलाओं ने भी पहुंचकर गुरु महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
स्त्री सत्संग सभा की और से आई हुई समूह संगत का धन्यवाद किया गया एवं विश्व हिंदू महिला प्रकोष्ठ को सम्मानित भी किया गया
समाप्ति उपरांत लंगर प्रसाद व मीठा शरबत छबील का प्रसाद बांटा गया
आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सरदार मंजीत सिंह रणजीत सिंह सतनाम सिंह सुरजीत सिंह संजय कोचर सुभाष कोचर साहिल खुराना गुरप्रीत सिंह जुनेजा गुरप्रीत सिंह ढींगरा हरविंदर पाल सिंह गुनीत ढींगरा पारस सेठी श्रीमती गुरमीत कौर खालसा कवलजीत कौर जुनेजा जसमीत कौर ढींगरा तरनप्रीत कौर मक्कड़ हरलीन कौर तजिंदर कौर इंदिरा जुनेजा इंद्रमीत कौर गुरप्रीत कौर तरुणा अरोरा कवलजीत नरूला पलका अरोड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने 50 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे स्मार्टफोन

Spread the loveअब हाईटेक होकर सरकारी योजनाओं को रफ्तार देंगी बहनें : राजीव कुमार सिंह …

error: Content is protected !!