Breaking News

नगर पालिका के बिल्डिंग लिपिक निलंबित, प्रकरण की जांच शुरू

Spread the love

बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं प्रशासन ने एक प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग लिपिक नारायण दत्त शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक संपत्ति संबंधी प्रकरण में प्रक्रियागत तथ्यों और अभिलेखों के परीक्षण के बाद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी एक व्यक्ति द्वारा 5 जून 2026 को नगर पालिका परिषद में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया था। इसके आधार पर मोहल्ला बेदो टोला स्थित एक भवन के संबंध में 8 जून 2026 को नोटिस जारी किया गया था।

नगर पालिका प्रशासन के संज्ञान में बाद में यह तथ्य आया कि संबंधित संपत्ति से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। साथ ही संबंधित विभाग द्वारा पूर्व में यथास्थिति बनाए रखने संबंधी आदेश भी जारी किए गए थे। इन तथ्यों के आलोक में मामले की समीक्षा की गई।

नगर पालिका परिषद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रकरण से संबंधित सभी तथ्यों एवं अभिलेखों की विस्तृत जांच कराई जाएगी। इसी क्रम में बिल्डिंग लिपिक को निलंबित करते हुए विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है।

प्रकरण की जांच के लिए सहायक अभियंता (जल) नितिन सक्सेना को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।संवाददाता : गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में दरोगा की मौत

Spread the loveरानेट पुल के पास कार और पुलिसकर्मियों की बाइक की टक्कर, एक कांस्टेबल …

error: Content is protected !!