बिसौली। उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी ने अमृत सरोवर के तहत बने तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए तालाब के किनारों पर पौधारोपण किया जाए ताकि तालाब सुंदर व आकर्षक दिखाई दें।
बृहस्पतिवार को विकास खंड बिसौली द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता व अमृत सरोवर योजना के तहत बन रहे तालाबों की हकीकत देखने के लिए उप जिलाधिकारी ने आधा दर्जन से अधिक गांवों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने बरसात से पहले सफाई कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान खजुरिया, शेखुपुरा, परोली, आलमपुर, नगला वराह एवं अक्कीपुर चिंचेटा आदि गांव के तालाबों के संरक्षण और विकास पर विशेष ध्यान देने की निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि तालाबों के पाथवे ( मार्ग ) पर सजावटी एवं छायादार पौधे लगाए जाएं। श्री साई आश्रित शाख मुरी ने कहा कि वर्षा जल के संचय और जल संकट से निपटने के लिए तालाबों का संरक्षण बेहद आवश्यक है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि इन प्राकृतिक जल स्रोतों को जीवंत और उपयोगी बनाया जा सके।
Budaun Amarprabhat