Breaking News

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचें, रेलवे ने यात्रियों से की अपील

Spread the love

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए अपील जारी की है कि यात्रा से पहले तथा यात्रा के दौरान अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवश्य प्राप्त करें।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्री RailOne एवं NTES (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम) जैसे आधिकारिक मोबाइल ऐप और वेब प्लेटफॉर्म का उपयोग कर ट्रेनों की वास्तविक स्थिति, वर्तमान लोकेशन, अनुमानित आगमन एवं प्रस्थान समय, प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण, निरस्तीकरण तथा अन्य परिचालन बदलावों की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रेलवे का कहना है कि आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी यात्रियों को अनावश्यक प्रतीक्षा, असुविधा एवं भ्रम की स्थिति से बचाती है और यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सहायक होती है।

प्रशासन ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किए जा सकते हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना पर भरोसा नहीं करना चाहिए और यात्रा से पहले तथा यात्रा के दौरान केवल रेलवे के आधिकारिक ऐप एवं वेबसाइट के माध्यम से ही ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि आधिकारिक डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर अपनी यात्रा को अधिक सुविधाजनक एवं सुगम बनाया जा सकता है।संवाददाता : गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, सुधार के निर्देश

Spread the loveबदायूं। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की …