Breaking News

साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई बाइक का नौ दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग उठाई

Spread the love

मुजरिया। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई एक बाइक का नौ दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित ने मामले में पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मुजरिया निवासी पुष्पेंद्र पुत्र एलकार 10 जून को अपनी बाइक से ग्राम कोल्हाई के साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। बताया जाता है कि सब्जी खरीदने के बाद जब वह वापस अपनी बाइक के पास पहुंचे तो बाइक वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका।

पीड़ित का कहना है कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई थी तथा बाद में थाना मुजरिया में भी लिखित तहरीर दी गई। इसके बावजूद अब तक बाइक बरामद नहीं हो सकी है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। वहीं पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर बाइक बरामद करने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि बाजार क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए जाने से इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।संवाददाता : नेत्रपाल सैलानी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

काँवड़ यात्रा मार्ग पर अभेद्य होगी सुरक्षा, खुद सड़कों पर उतरे डीएम और एसएसपी

Spread the loveजिलाधिकारी अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया काँवड़ रूट का सघन …

error: Content is protected !!