Breaking News

वित्त एवं लेखाधिकारी को जूहा शिक्षक संघ ने दी बधाई

Spread the love

राहुल मौर्य

रामपुर। वरिष्ठ जिला कोषाधिकारी रणजीत सिंह को वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) का प्रभार मिलने पर गुरुवार को जूनियर हाई स्कूल शिक्षक के जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजवीर के साथ ही संघ से जुड़े शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) कार्यालय में उन्हें पुष्पगुच्छ एवं “प्लांट फिजियोलॉजी” पुस्तक भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर शिक्षक समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों पर सार्थक वार्ता हुई। वर्ष 2008 में पदोन्नति प्राप्त एससी/एसटी शिक्षकों के चयन वेतनमान, शिक्षकों के वेतन का प्रत्येक माह की प्रथम तिथि को भुगतान, लंबित अवशेष बिलों तथा जीपीएफ निष्कासन आवेदनों के निस्तारण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।इस मौके पर डॉ. राजवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार जी, जिला संयुक्त मंत्री नफासत अली जी, वरिष्ठ शिक्षक नेता राकेश बाबू वर्मा सर्वेश कुमार आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

डीएम व एसएसपी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Spread the loveबदायूं, जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ सोमवार …