Breaking News

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध शस्त्रों के साथ किया गिरफ्तार

Spread the love

दातागंज। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस तथा एक चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना दातागंज पुलिस ने ग्राम बराही-सहोरा मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान अंकित पुत्र सतीश श्रीवास्तव एवं लालजीत पुत्र वेद्यनाथ, निवासी ग्राम कुंडरा खरसाई, थाना दातागंज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।संवाददाता : गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला कल्याण विभाग ने दी जिला बाल संरक्षण इकाई की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी।

Spread the love** *नगर पालिका ककराला एंव उसहैत में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति …