Breaking News

संभल के जमालपुर जंगल में करंट से 5 भैंसों की मौत, पशुपालक को लाखों का नुकसान

Spread the love

दहगवां। संभल जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र के जमालपुर स्थित जंगल में एक निजी नलकूप पर करंट दौड़ने से पांच भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में सहसवान तहसील क्षेत्र के एक पशुपालक को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदायूं जनपद के ग्राम समसपुर मलिक फत्ता निवासी अवधेश पुत्र कुंवर सिंह शुक्रवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए गांव से सटे जमालपुर के जंगल में गए थे। इसी दौरान भैंसें एक निजी नलकूप पर पानी पीने लगीं। तभी अचानक पानी में विद्युत करंट प्रवाहित हो गया, जिससे सात भैंसें उसकी चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य भैंसें प्रभावित हुईं।

घटना की सूचना पर जुनावई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, पशु चिकित्सक की टीम ने मृत भैंसों का पोस्टमार्टम कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। घटना की जानकारी सहसवान तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर एसएसपी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा ने गुरुवार को पुलिस लाइंस …

error: Content is protected !!