Breaking News

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य बोले- जनसेवा ही हमारा संकल्प, कोई फरियादी निराश न लौटे

Spread the love

जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

बिल्सी। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को बिल्सी स्थित मंडी समिति गेस्ट हाउस में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बिजली, पानी, सड़क, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना तथा पुलिस संबंधी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। विधायक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और समस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उसकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और जनता की समस्या का समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है।

जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने सभी को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सेवा, संस्कार, सुशासन व सम्मान के 12 वर्ष जनता को समर्पित: प्रभारी मंत्री

Spread the loveअन्नदाता किसान का सशक्त व संपन्न होना देश की खुशहाली का घोतक प्रभारी …

error: Content is protected !!