Breaking News

*राहुल गांधी देश के उन नेताओं में से हैं जो सत्ता से अधिक जनता की आवाज को महत्व देते हैं: ओमकार सिंह*

Spread the love

बदायूं दिनांक 19 जून। आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नाला सागर की अध्यक्षता में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56 वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटा, गोष्ठी की और जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह मौजूद रहे।गोष्ठी में राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन, विचारधारा और जनसरोकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के उन नेताओं में से हैं जो सत्ता से अधिक जनता की आवाज को महत्व देते हैं। उन्होंने किसानों, युवाओं, मजदूरों, छात्रों और आम नागरिकों के मुद्दों को लगातार मजबूती से उठाया है और कठिन राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद राहुल गांधी ने अपने विचारों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक सफर केवल एक नेता का नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और देश की एकता में विश्वास रखने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, शेयर कांग्रेस कमेटी के महासचिव, नूर सबा ने कहा की राहुल गांधी जी की राजनीति का केंद्र हमेशा आम आदमी, उसका सम्मान और उसके अधिकार रहे हैं। गोष्ठी में वक्ताओं ने राहुल गांधी की शिक्षा, सामाजिक दृष्टिकोण और राजनीतिक योगदान पर भी प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन किया।
कार्यक्रम के समापन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य लोगों को भी फल बांटे गए।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मीडिया कांग्रेस के महासचिव शशांक राठौर, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी एडवोकेट, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम अहमद खान उर्फ फौजी शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव रईस अहमद, शहर सचिव श्रीमती आसमां बी, फरीद अहमद श्याम कुमार, प्रेमपाल, सूरज शाक्य ओमवीर सिंह खटिक आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सेवा, संस्कार, सुशासन व सम्मान के 12 वर्ष जनता को समर्पित: प्रभारी मंत्री

Spread the loveअन्नदाता किसान का सशक्त व संपन्न होना देश की खुशहाली का घोतक प्रभारी …

error: Content is protected !!