Breaking News

सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़, युवाओं और छात्रों ने ली जानकारी

Spread the love

सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र, 20 जून तक जारी रहेगी प्रदर्शनी

बदायूँ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डायट परिसर में आयोजित चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में अध्यापिकाओं, स्कूली बच्चों, युवाओं एवं अन्य आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां आगंतुकों ने तस्वीरें लेकर यादगार पल संजोए।

गौरतलब है कि प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार को जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने किया था। यह प्रदर्शनी 20 जून तक आमजन के अवलोकन के लिए संचालित रहेगी।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे अध्यापकों, छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा गणमान्य नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आगंतुकों ने कहा कि वे स्वयं भी इन योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ अपने परिचितों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों को भी इनके प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी और लाभार्थीपरक योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं में स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, महिला सशक्तिकरण संबंधी योजनाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शनी में उपलब्ध कराई गई है। प्रदर्शनी का आयोजन उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दल – दल भरी कीचड़ में होकर निकलने को ग्रामीण व स्कूली बच्चे हुए मजबूर , स्थानीय ब्लॉक प्रमुख से मिले ग्रामीण

Spread the loveआसफपुर – उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों के …

error: Content is protected !!