Breaking News

रात्रि चौपाल में गूंजीं जनसमस्याएं, विधायक हरीश शाक्य ने योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love

कटैया केसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

मुजरिया। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटैया केसर में शुक्रवार रात्रि चौपाल का आयोजन विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में किया गया। चौपाल में तहसील प्रशासन, ब्लॉक प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग तथा अन्य विभागों की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।

चौपाल में भाजपा मंडल अध्यक्ष के.पी. सिंह, मंडल संयोजक उपदेश चौहान, प्रदीप तिवारी, डालचंद मिश्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कर्मवीर राज सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान तथा समाजसेवी तिलक सिंह भारती सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एआरपी ओम प्रकाश ने किया।

कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी एडीओ कृषि अंजर अहमद ने दी, जबकि पशुपालन विभाग की ओर से डॉ. कर्मवीर राज सिंह ने बकरी पालन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मुख्यमंत्री योजनाओं एवं गोवंश संरक्षण से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी।

विधायक हरीश शाक्य ने एक-एक योजना को सरल भाषा में ग्रामीणों के बीच प्रस्तुत करते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है और इसके लिए प्रशासन गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सैनी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि अशफाक अली, एनआरएलएम विभाग के दिलशाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

चौपाल के अंत में विधायक हरीश शाक्य ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए उनका लाभ मिलने पर खुशी जताई।

इस अवसर पर योगेश कुमार तोमर, भुवनेश कुमार, सुनील शाक्य, राजवीर, विपिन शर्मा, विदेश शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आवारा पशु सामने आने से बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कछला। कछला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी 19 …