आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ” कृषि आजीविका सखी ” विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन शुरू किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें डी आर पी राज कुमार सिंह राठौर , सुधीर सिंह चौहान व बी आर पी निर्मला यादव व अनम सभी प्रतिभागियों को कृषि से जुड़ी आवश्यक जानकारी दे रहे हैं ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड दातागंज व उसावां क्षेत्र की महिलाएं प्रतिभाग ले रही हैं
यह कार्यक्रम 23 जून 2026 तक सुचारू रहेगा ।
इस कार्यक्रम में वीर पाल सिंह , आकाश कुमार , रामगोपाल कश्यप , बीरेंद्र कश्यप , साहिल यादव आदि सहयोग कर रहे हैं ।
यह जानकारी संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
Budaun Amarprabhat