Breaking News

चक मार्ग पर कब्जे का आरोप, खेत तक पहुंचने में किसान को परेशानी

Spread the love

राहुल मौर्य

मसवासी (रामपुर)। खेत तक जाने वाला चक मार्ग बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए एक किसान ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मार्ग बंद होने से किसान को खेती-किसानी के कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्ला चाऊपुरा निवासी राम सिंह पुत्र चन्द्रसेन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के समीप उसकी कृषि भूमि स्थित है। आरोप है कि उसके खेत तक पहुंचने वाला चक मार्ग पड़ोसी चन्द्रपाल व अन्य लोगों ने काटकर अपने खेत में मिला लिया है। इससे खेत तक आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है।
किसान का कहना है कि मार्ग बंद होने के कारण वह कृषि यंत्र और अन्य जरूरी सामान खेत तक नहीं ले जा पा रहा है। इतना ही नहीं, फसल की निकासी में भी परेशानी हो रही है। आरोप है कि खेत पर जाने के दौरान पड़ोसी उसे रास्ते से निकलने नहीं देते और विरोध करने पर विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं।
पीड़ित किसान ने मामले में कार्रवाई कर चक मार्ग को कब्जामुक्त कराए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

रक्षाबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, डीएम ने दिए निर्देश

Spread the loveबदायूं, 24 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिलाधिकारी अवनीश राय ने जिले में …