Breaking News

पुलिस क्षेत्राधिकारी के रूप में पीपीएस अधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने अपना कार्यभार ग्रहण किया

Spread the love

बिसौली। शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी के रूप में पीपीएस अधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। वर्ष 2018 बैच के पीपीएस अधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव का गृह जनपद कानपुर है। इससे पूर्व वह जनपद देवरिया में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन के साथ बेहतर व्यवहार रखते हुए उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति से पुलिस प्रशासन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी नए सीओ का स्वागत करते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …