Breaking News

22 जून से एक माह तक बंद रहेगा पुलिस लाइन फ्लाईओवर, यातायात रहेगा डायवर्ट

Spread the love

बदायूँ। शहर के संतोख सिंह तिराहा से भामाशाह चौक (पुलिस लाइन) के बीच स्थित रेल उपरिगामी सेतु (फ्लाईओवर) पर मरम्मत कार्य के चलते 22 जून 2026 से करीब एक माह तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट्स की मरम्मत के लिए यह निर्णय लिया गया है।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। उसावां, ककराला एवं फर्रुखाबाद की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को केशव चौकी, मझिया मोड़, दातागंज तिराहा, नवादा चौराहा, पटेल चौक, आरटीओ चौराहा और मेडिकल तिराहे के रास्ते आवागमन करना होगा।

इसी प्रकार कासगंज, मथुरा और एटा की ओर से आने वाले वाहन भी निर्धारित डायवर्जन मार्गों का उपयोग करेंगे। बिजनौर, सम्भल एवं बिल्सी की दिशा से आने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

रोडवेज बसों का संचालन भी डायवर्ट मार्गों से किया जाएगा। बसें पुलिस लाइन चौराहा, इंदिरा चौक, दातागंज तिराहा, मझिया मोड़ और केशव चौकी होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।

यातायात डायवर्जन के लिए बिल्सी मोड़, दातागंज तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, जेल तिराहा, संतोख सिंह तिराहा तथा मंडी चौकी चौराहे पर विशेष व्यवस्था की जाएगी।

प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने तथा यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveइस्लामनगर। थाना इस्लामनगर पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने के आरोप में एक व्यक्ति …

error: Content is protected !!