Breaking News

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू होगा

Spread the love

बदायूँ। जनपद में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग (एआरटीओ) द्वारा संयुक्त रूप से 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 22 जून से शुरू होकर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जाने वाले इस अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट तथा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना संचालित ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार सीज करने की कार्यवाही भी की जाएगी।
अभियान के अंतर्गत ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर, ई-रिक्शा एवं रिक्शा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।
इसके अलावा जनपद की प्रमुख सड़कों पर स्थित ऐसे टी एवं वाई जंक्शनों को चिन्हित किया जाएगा, जहां दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। चिन्हित स्थानों पर यातायात संकेतक, साइन बोर्ड तथा रम्बल स्ट्रिप्स लगाने की कार्यवाही की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों एवं आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगाने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की है। पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह अभियान जनहित में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस क्षेत्राधिकारी के रूप में पीपीएस अधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने अपना कार्यभार ग्रहण किया

Spread the loveबिसौली। शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी के रूप में पीपीएस अधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने …

error: Content is protected !!