Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव मिलने से सनसनी

Spread the love

बिल्सी। नगर के अंबियापुर स्थित अशोक सम्राट चौक के पास शनिवार सुबह एक 15 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान मोहल्ला आठ साहबगंज निवासी सत्यम (15) पुत्र रमेश कोहली के रूप में हुई है। मृतक के पिता रमेश कोहली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र का शव अंबियापुर स्थित अशोक सम्राट चौक के पास पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां सत्यम मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलने पर बिल्सी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। घटना से परिजनों में शोक व्याप्त है।

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …