Breaking News

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Spread the love

बदायूं । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में शनिवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा के संरक्षण में एनसीसी, क्रीड़ा विभाग, रेंजर्स एवं एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, रेंजर्स तथा एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ एवं वृद्धावस्था के लिए योग” रही।

प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए योग एवं प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम के दौरान शिया गुप्ता ने विभिन्न योगासन एवं क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने में योग की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

— डॉ. सोनी मौर्य
मीडिया प्रभारी, गिंदों देवी महिला महाविद्यालय
शारीरिक शिक्षा विभाग


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …