Breaking News

संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

Spread the love


संवाददाता – रविशंकर
सहसवान। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा संचालित संघटक राजकीय महाविद्यालय, सहसवान में शनिवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल के सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा कि योग के माध्यम से हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं संतुलित बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे प्रतिदिन अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार सिंह के संयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।

कार्यक्रम में डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि जीवन को गतिशील एवं ऊर्जावान बनाए रखने के लिए योग आवश्यक है। वहीं डॉ. ब्रह्मस्वरूप ने सूर्य नमस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके नियमित अभ्यास से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य ने कहा कि योग का नियमित अभ्यास उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ. ब्रह्मस्वरूप एवं डॉ. राजेश सिंह ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों में सचिन कुमार, राजकुमार एवं रोदास सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर डॉ. शुभ्रा शुक्ला, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. नीति सक्सेना, डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. सूर्य प्रताप गौतम, डॉ. टेकचंद, डॉ. सौरभ नागर सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

— रविशंकर


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खैराबाद में विकास कार्यों पर सख्ती: अध्यक्ष प्रतिनिधि का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

Spread the loveअजय सिंह सीतापुर खैराबाद। नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता …

error: Content is protected !!