Breaking News

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ताड़ासन , वृक्षासन , शवासन, नौकासन , हलासन आदि आसनों का अभ्यास कराया गया

Spread the love

आसफपुर – विगत रविवार को स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां के योग शिक्षक निखिलेश पाठक ने योग प्रेमियों को ताड़ासन , वृक्षासन , शवासन , नौकासन , हलासन , सर्वांगासन , सूर्य नमस्कार , अनुलोम विलोम , कपाल भाती , भ्रामरी प्राणायाम व ध्यान आदि का अभ्यास कराया ।
इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह , अनिल आर्य , महेश पाल सिंह , जयवीर सिंह ,शिव कुमार , मोहर सिंह ,भावना रानी वार्ष्णेय ,सितारा बी , राजीव कश्यप , विजय प्रताप सिंह यादव ,अजय कटिया , सचिन यादव , विपिन यादव ,देवेंद्र सक्सेना ,राजेंद्र पाल , टेक सिंह , अमित कुमार आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम समापन के अवसर पर योग शिक्षक निखिलेश पाठक ने सभी को पहाड़ों का पौष्टिक शीतल पेय बुरांश का जूस पिलवाया ।
इसी क्रम में स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान परिसर में यहां के प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में योगाचार्य वीर पाल सिंह ने यहां उपस्थित डी आर पी राजकुमार सिंह राठौर ,सुधीर सिंह चौहान , बी आर पी निर्मला यादव , भगवती देवी व अनम सहित सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया जिसमें आकाश कुमार ,रामगोपाल कश्यप , बीरेंद्र कश्यप , राजेंद्र यादव , विवेक मिश्रा , विजय कुमार शर्मा ,विजय पाल सिंह यादव , प्रतुल राठौर , योगेश कुमार शर्मा ,अवनीश कुमार शर्मा , सचिन यादव , पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे
इसके साथ ही स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर यहां के ए डी ओ आई एस बी भूपेंद्र सिंह , सुशील कुमार ने सभी को विभिन्न प्रकार के योग सिखाए ।
इस अवसर पर यहां ए डी ओ गोविंद राम मौर्य ,देवेंद्र पाण्डेय ,विकास दीप शर्मा ,विवेक चौधरी ,सत्येंद्र शर्मा , अवधेश कुमार , नन्हू मौर्य , कृष्ण कुमार , यादराम व रामवीर आदि मौजूद रहे
यह योग शिविर यहां के ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण के नेतृत्व में संपन्न हुआ ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई

Spread the loveबिसौली। सोमवार को उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। …