शेखूपुर मेरी जन्म भूमि और बदायूं मेरी कर्मभूमि : पूर्व मंत्री आबिद रज़ा
116 शेखूपुर् विधानसभा के ग्राम सकरी जंगल,मचलई , नैथू, खिरीया रहलू ,इसलामगंज रहीमउद्दीन नगर , बाराचिर्राह में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का तूफानी दौरा, हुई विशाल जनसभाएं
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा को सुनने के लिए उमड़ा जन सैलाब
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया P D A का प्रचार।
सन् 2027 में मा0 अखिलेश यादव जी को बनाए मुख्यमंत्री : पूर्व मंत्री आबिद रज़ा।
पूर्व मंत्रीआबिद रज़ा का गांवो में ढोल नगाडो व फूलों की बारिश से हुआ स्वागत
सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव जी के निर्देश पर P D A का प्रचार लगातार कर रहे हैं आबिद रज़ा अभी तक लगभग 120 गांव में जाकर P D A का प्रचार कर चुके हैं इसी क्रम में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने 116 शेखूपुर् विधानसभा के ग्राम सकरी जंगल,मचलई , नैथू, खिरीया रहलू ,इसलामगंज रहीमउद्दीन नगर , बाराचिर्राह में P D A के प्रचार के लिए जनसभाएं की। आबिद रज़ा की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी तथा हार फूलों व ढोल नगाडो व से ग्रामवासियों ने आबिद रज़ा का स्वागत किया।
सभी गांव की जनता ने आबिद रज़ा से शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया और कहा जब से समाजवादी पार्टी बनी है, हमने हमेशा सपा को ,साईकिल को वोट दिया है। चार बार सपा की सरकार बन चुकी लेकिन हमारे गांव की सड़कों में अभी भी गड्ढे है। हमारे गांव में कोई विकास नही हुआ है।
ग्रामवासियों ने कहा हम अपने विधायक से कहते कहते थक गए लेकिन आज तक कोई भी रोड विधायक जी नहीं बनवा सके। हम गांव वाले एक तरफा साईकिल को वोट देते हैं। लेकिन विधायक बनने के बाद हमारे गांव में विकास के बारे में कोई नहीं सोचता। ग्रामवासियों ने एक राय होकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से कहा हमने सुना भी है और देखा भी है कि आप जब बदायूं के विधायक थे तब आपने बदायूं का बहुत विकास कराया था। आप काम करने वाले व्यक्ति है, आप अपने लोगों की लड़ाई भी मजबूती से लड़ते है। हमें आप जैसा नेता ही चाहिए। हम सब ग्रामवासी का मानना है कि अगर आबिद रज़ा साहब आप शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़ोगे तो शेखुपुर विधानसभा की सपा की सीट बच जाएगी वरना जो इस इलाके से चुनाव लड़ते हैं उनका आज तक राजनैतिक रिकॉर्ड है वह एक बार चुनाव जीतते है एक बार हारते है, कभी दुबारा चुनाव नहीं जीतते है। इसलिए हम सब की आबिद रज़ा साहब से मांग है कि आप ही शेखुपुर विधानसभा से चुनव लड़कर जीत सकते हो।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा शेखूपुर मेरी जन्म भूमि है और बदायूं मेरी कर्मभूमि है मैं शेखूपुर विधानसभा के ककराला कस्बा में ही पैदा हुआ हूं उन्होंने कहा हम पूरे शेखूपुर विधानसभा में में P D A का प्रचार करने निकले हैं। सन् 2027 में हर हाल में मा0 अखिलेश जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। रही बात आपकी टूटी सड़कों की 2027 के बाद आपके इलाके में ऐतिहासिक विकास होगा। कोई सड़क टूटी नहीं रहेगी।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ धर्मवीर जाटव ,श्याम सिंह जाटव , मैकू जाटव ,दलवीर यादव, बदन सिंह यादव,, अमन यादव, हर्षित यादव, सुनील यादव, मेघ सिंह शाक्य, लाल सिह शाक्य, फौजी शाक्य, रिजवान अंसारी, दिलशाद अंसारी, ज़ाहिद अंसारी डॉक्टर दिलशाद अंसारी ,डॉक्टर हाशिम अंसारी, अकील खान, रिंकू ,नफीस अहमद अंसारी, जमील अंसारी, आस मोहम्मद ,आकिल नबी , नबी हसन अंसारी, डॉक्टर नबी अहमद सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहें।
Budaun Amarprabhat