Breaking News

बदायूं में दो वारंटी समेत छह लोग गिरफ्तार, चार पर शांति भंग की कार्रवाई

Spread the love

बदायूं, 21 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार थाना उघैती पुलिस ने वारंटी अभियुक्त प्रेमशंकर पुत्र उमराव निवासी ऐपुरा को गिरफ्तार किया। वह वर्ष 2018 के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

इसी क्रम में थाना बिसौली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त इरफान पुत्र अमान खां निवासी लक्ष्मीपुर को गिरफ्तार किया। वह वर्ष 2019 के एक मुकदमे में वांछित था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इसके अलावा थाना उघैती पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने बलवीर सिंह, सुभाष, मनोज कुमार और विनय कुमार निवासी ग्राम रम्पुरिया को गिरफ्तार कर बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एएसपी ग्रामीण ने वजीरगंज थाने में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की

Spread the loveविवेचकों को समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश, पुलिस बल के साथ किया …