बदायूं, 21 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शाहपुरा के पास से नन्हे उर्फ नन्हे लाल पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम बगिया, थाना अलापुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पूछताछ और बरामदगी के आधार पर थाना मूसाझाग में मुकदमा अपराध संख्या 116/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। थाना मूसाझाग पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Budaun Amarprabhat