Breaking News

बाइक से गिरकर महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

बाइक से गिरकर महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित ग्राम खैरी के निकट रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार कासगंज जनपद के ग्राम ददलाना निवासी रश्मि शर्मा (43) पत्नी प्रमोद कुमार शर्मा अपने पुत्र कृष्ण कुमार के साथ बाइक से क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर में रिश्तेदारी में जा रही थीं। बताया जाता है कि जब उनकी बाइक बिजनौर-बदायूं हाईवे पर ग्राम खैरी के निकट पहुंची, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई।

इस दौरान रश्मि शर्मा सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। घायल महिला को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कासगंज रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें कासगंज ले गए, लेकिन उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …