Breaking News

गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Spread the love

बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र में सोमवार को गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम शहपुरा निवासी सन्ट्र यादव ने सूचना दी कि ग्राम ललवुसिया और शहपुरा के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे वसैया खेड़ा की ओर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना मूसाझाग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

मौके पर लगभग 25 से 30 वर्ष आयु के अज्ञात युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। प्रथम दृष्टया शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के जनपदों और थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा शव की पहचान कर सके तो तत्काल क्षेत्राधिकारी उझानी या थाना मूसाझाग पुलिस को सूचित करें।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हरियाली तीज पर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा, झूलों का उठाया आनंद

Spread the loveकछला। हरियाली तीज का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया …