बदायूं। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिल्सी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 260 ग्राम अफीम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना बिल्सी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ग्राम सतेती की ओर जाने वाले मार्ग पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके पास से 260 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम कपिल कुमार पुत्र खेम सिंह निवासी ग्राम अंजनी, थाना सिरौली, जनपद बरेली बताया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना बिल्सी में मुकदमा संख्या 276/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
Budaun Amarprabhat